भिवानी: सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने जिले में बकरी चोरी की वारदात करने वाले दूसरे गिरोह के चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार।
आरोपियों ने बतलाया कि उन्होंने जिला भिवानी में गोविंदपुरा, उत्तम नगर भिवानी और बवानी खेड़ा में बकरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वरुण सिंगला आईपीएस के द्वारा जिला पुलिस को जिले में बकरी चोरी करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे।