कटोरिया: टोनापाथर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटी हुईं घायल
Katoria, Banka | May 23, 2026 कटोरिया- सूईया रोड स्थित टोनापाथर के पास शुक्रवार की रात करीब 9 बजे सड़क हादसे में मां- बेटी जख्मी हो गयी। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।