औराई: औराई के पास मोबाइल चोरी के शक में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड मुख्यालय के समीप बाजार में मोबाइल चोरी करने के शक पर एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ जमकर पिटाई कर दी। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। इसके बाद मौके पर पहुंचे बुद्धिजीवियों की पहल पर युवक को छोड़ दिया गया। जिसका वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।