धौलपुर: वीर लोकेंद्र सिंह राणा मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने खेल भावना की शपथ ली
धौलपुर। जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में स्वर्गीय वीर लोकेंद्र सिंह राणा मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल भावना की शपथ दिलाई।