कोल: अलीगढ़ में महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में दरोगा को किया सस्पेंड, 7 दिन बाद होनी है शादी
Koil, Aligarh | Feb 14, 2026 अलीगढ़ में महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में एसएसपी ने एक दरोगा को सस्पेंड किया है। आरोपी दारोगा वीनेश वर्मा थाना चंडौस में तैनात है। आरोप है की थाना क्वार्सी में तैनात महिला सिपाही से एक महीने पहले दरोगा की मुलाकात हुई थी। महिला सिपाही के अनुसार वह एक महीने से लगातार महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेज रहा है।