कोल: मुस्ताक नगर में व्यक्ति की मौत के बाद जायदाद को लेकर घर में घुसकर की गई मारपीट, थाने में दी गई शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 14, 2026 मुस्ताक नगर में एक व्यक्ति की मौत के बाद ससुरालीजनों ने दबंगों के साथ घर में घुसकर मारपीट की है। मुस्ताक नगर निवासी इक़बाल के अनुसार बीतें दिनों उनके भाई की हार्ट अटैक से मौत हुई है। घर में बीसवां का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है की इसी बीच मृतक की पत्नी अपने मायके वालों व दबंगों के साथ घर आई और जायदाद से हिस्सा मांगा।