कोल: मुकंदपुर के निकट दूध टैंकर की टक्कर से बाइक पर बैठी मां-बेटी की मौत, पुलिस ने शवों का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 14, 2026 मुकंदपुर के निकट दूध टैंकर की टक्कर से बाइक पर बैठी मां बेटी की मौत हो गई। ताजपुर रसूलपुर निवासी रवि मेहनत मजदूरी करते हैं। रवि शुक्रवार को अपनी पत्नी और बेटी ग्रस्ति के साथ अपनी बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। मुकंदपुर के निकट पहुंचते ही दूध टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।