टीकमगढ़: नारगुडा दरवाजा:पहले डाला दान फिर तोड़े कैमरे इसके बाद की कब्रिस्तान में चोरी
टीकमगढ़ के नारगुडा दरवाजा स्थित एक कब्रिस्तान में दानपेटी तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार को हुई, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी प्राप्त हुआ है। वीडियो में एक आरोपी को कब्रिस्तान में घुसकर दानपेटी से रुपए चुराते हुए साफ देखा जा सकता है। कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष ने इस संबंध में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।