चायल: तिल्हापुर मोड़ पर चोरों का आतंक, मोटर वाइंडिंग की दुकान का ताला तोड़कर ₹50 हजार का सामान चुराया
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मोटर वाइंडिंग की दुकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये मूल्य का कॉपर तार व फ्रिज का कंप्रेसर चोरी कर लिया।पीड़ित ने पिपरी पुलिस को तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।