महमूदाबाद: महमूदाबाद में बीती रात ससुराल आए युवक के घर से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
महमूदाबाद क्षेत्र में ससुराल आए युवक के घर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, करीब 70,800 रुपये नकद, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज पार कर दिए। पीड़ित दीपू राठौर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत है और लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।