चंदेरी: चंदेरी के खानपुर में कच्ची झोपड़ी से पक्के मकान तक पहुंची धनिया बाई,पीएम जनमन योजना ने साकार किया आदिवासी परिवार का सपना
अशोकनगर के चंदेरी जनपद की ग्राम पंचायत खानपुर की रहने वाली धनिया बाई आदिवासी के पक्के मकान का सपना अब साकार हो गया है। पीएम जनमन आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, साथ ही मजदूरी का अतिरिक्त भुगतान भी किया गया। धनिया बाई पहले महज 8 बाय 8 के कच्चे मकान में परिवार के चार सदस्यों के साथ रहती थीं।