हरनौत: सरथा गांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय का राशि के अभाव में भवन निर्माण अटका,
दो कमरों में पढ़ने को मजबूर हैं सैकड़ो छात्र
हरनौत प्रखंड क्षेत्र के सरथा पंचायत में निर्माणाधीन प्लस टू उच्च विद्यालय का भवन करीब दो वर्षों बाद भी पूरा नहीं हो सका है। तीन मंजिले भवन का करीब 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन विभाग से राशि का आवंटन नहीं होने के कारण अंतिम चरण का काम रुक गया है। संवेदक के अनुसार भवन में पेंटिंग, बिजली और पंखे लगाने सहित कुछ कार्य बाकी हैं। वर्तमान में प्लस