गरीबी और बीमारी की मार झेल रहे इकबाल की कहानी बेहद दर्दनाक है। बताया जा रहा है कि चर्म रोग के कारण इकबाल पिछले करीब 5 साल से पानी में रहने को मजबूर है। हालत इतनी गंभीर है कि वह पानी के अंदर ही खाना-पीना करता है और लगातार कई दिनों तक पानी में रहने की बात सामने आई है।
परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसका उचित इलाज नहीं हो पा रहा है। यह सिर्फ एक बीमारी की कहानी नहीं, बल्कि आर्थिक तंगी के बीच इलाज के लिए जूझ रहे एक परिवार की बेबसी और दर्द को सामने लाती है।
.
.
.
.
#Iqbal #SkinDisease #MedicalHelp #PoorFamily #Humanity
Fatehabad, Agra | Aug 10, 2026