अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र के गुलड़िया गांव में बकाया रकम को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय सुधांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि तकादे को लेकर सुधांशु और अरविंद के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोप है कि अरविंद ने तमंचे से सुधांशु के सीने में गोली मार दी।
सुधांशु अपने पिता प्रतिपाल सिंह की बजरी-बजरपुट की दुकान पर काम करता था। वहीं, पुलिस के अनुसार अरविंद के ब्याज पर रुपये देने और सुधांशु को रकम उधार देने की बात सामने आई है। कुछ रकम बकाया थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
गोली लगने से सुधांशु की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
.
.
.
.
#Amroha #NaugawanSadat #AmrohaNews #CrimeNews #Murder
Fatehabad, Agra | Aug 11, 2026