कुढ़नी: कुढ़नी में सराती पक्ष ने बराती पक्ष से की मारपीट, सोने की चेन व नगद छीना, वाहनों के शीशे तोड़े
कुढ़नी थाना के झीकटी गांव में बुधवार करीब 10 बजे लड़की की शादी में बारात आए लोगों से सराती पक्ष के लोगों ने मारपीट की. इतना ही नहीं बारात में आए दो वाहन का शीशा भी तोड़ डाला. सूचना पर कुढ़नी थाना की पुलिस मामले की छानबीन की. प्रभारी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में दूल्हा पक्ष के सुदर्शन साह ने उक्त घटना का उल्लेख करते हुए प्राथमिकी के आवेदन दिया है.