स्याना: नगर के मेन बाजार में एक युवक ने गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
Siyana, Bulandshahr | Apr 3, 2026
मेन बाजार में एक युवक ने गाली गलौज का विरोध करने पर नगर निवासी एक युवक पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार को नगर के मोहल्ला तहसील के पीछे वाली गली निवासी भूरा ने बताया कि पीड़ित दुकान से काम करके घर जा रहा था। इस दौरान नगर के मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी एक युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया।