कायमगंज: शमशाबाद कटरी संभावित बाढ़ क्षेत्र में आपदाओं से निपटने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में आर्मी ने की मॉक ड्रिल
शमशाबाद कटरी इलाके में संभावित बाढ़ होने वाली तबाही और जान माल के नुकसान को रोकने के लिए एसडीएम अतुल कुमार के नेतृत्व में आर्मी ने गोताखोरों के साथ मॉक ड्रिल की।आर्मी के अधिकारियों ने सीपीआर की तकनीके सिखाई। जबकि पीएसी के जवानों ने सर्पदंश के मामलों में बचाव और उपाय के तरीके बताए। साथ ही सीएचसी के डॉक्टरों की टीम ,अग्निशमन अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।