बिजनौर: बिजनौर के गांव कछपुरा व गजरौला अचपल में गुलदार की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची
Bijnor, Bijnor | Oct 6, 2024 बिजनौर में रविवार को शाम करीब 7:00 बजे गांव कछपुरा व गजरौला अचपल में गुलदार दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। जंगल पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के पगमार्क की पहचान की और जंगल में कंबिंग की। फिलहाल जल्द ही स्थानिक किसानों व आम जनमानस को वन विभाग की टीम में जंगल में पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।