कोल: मैरिस रोड़ पर जलभराव के विरोध में युवक का अनोखा प्रदर्शन, पानी में खड़े होकर वाइपर चलाता नजर आया युवक
Koil, Aligarh | Jul 7, 2024 मैरिस रोड़ पर जलभराव के विरोध में एक युवक का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। युवक नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जलभराव में वाइपर चलता नजर आ रहा है। जिस रोड पर युवक जल भराव में वाइपर चला रहा है यह रोड मैरिस रोड है जहां बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का भी आवास है। फिलहाल जल भराव में वाइपर चलाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।