मंझनपुर: कौशाम्बी में अनुशासन और फिटनेस पर एसपी का फोकस, पुलिस लाइन में परेड से लेकर बैरकों तक व्यवस्थाओं की परखी हकीकत
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने शुक्रवार को लगभग 8 बजे पुलिस लाइन पहुंचकर साप्ताहिक परेड की सलामी ली और पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन व फिटनेस का गहन निरीक्षण किया। परेड के दौरान एसपी ने टोलीवार जवानों के टर्नआउट का अवलोकन करते हुए उन्हें चुस्त-दुरुस्त और अनुशासित रहने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को दौड़, पीटी अभ्यास और टोलीवार ड्रिल कराई गई।