चित्तौड़गढ़: भाजपा जिला कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में बूथ को सशक्त बनाने का आह्वान, पदाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी के नेतृत्व में ओछड़ी स्थित जिला कार्यालय पर मासिक बैठक हुई। शुभारंभ भारत माता क़े चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का संगठन बूथ की मजबूती पर आधारित है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को सशक्त बनाने, संगठन की रीति-नीति एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाये.