आरा: कर्जा के समीप नीलगाय से टक्कर के बाद बाइक सवार शिक्षक की मौत, पुत्र ने जताई हत्या की आशंका
Arrah, Bhojpur | Aug 21, 2026 भोजपुर में सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई।घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के कर्जा गांव के समीप की है, जहां बाइक से जा रहे शिक्षक चन्द्र किशोर मिश्रा की नीलगाय से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।