सदर: अयोध्या दान प्रकरण में एसआईटी ने गृह विभाग को सौंपी शुरुआती रिपोर्ट
Sadar, Lucknow | Jun 23, 2026 अयोध्या में कथित दान चोरी प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी है। लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने दो सदस्यीय टीम के साथ अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को प्रारंभिक प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मामले को लेकर शासन स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।