चूरू: रामगढ़-फतेहपुर के बीच बाइक और कार की भिड़ंत, गंभीर हालत में 2 घायलों को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Oct 3, 2025 चूरू के निकटवर्ती रामगढ़ व फतेहपुर के बीच कार व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।दोनो युवक बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे तभी सड़क हादसे का शिकार हो गए।