बड़ा मलेहरा: लखनवा निवासी मूक-बधिर व मानसिक कमजोर युवक का पेड़ पर लटका मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनवा निबासी 20 वर्षीय मूक बधिर मानसिक कमजोर युवक का पेड़ पर फ़ाँसी से लटका हुआ कंकाल मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक के चाचा चंद्रभान अहिरवार द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक लखनवा निबासी 20 वर्षीय हरिराम पुत्र अठईया अहिरबार जो मूक बधिर एवम मानसिक कमजोर था जो 9 जून से अचानक लापता हो गया था।