चूरू: चूरू में निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित, 37 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
Churu, Churu | Apr 29, 2026 अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा व विश्वकर्मा मंदिर प्रबंध समिति की ओर से विश्वकर्मा मंदिर में निशुल्क मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। महासभा जिलाध्यक्ष नीरज रोलीवाल ने बताया कि शिविर में 140 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा 37 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।