नर्मदापुरम नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 में शुक्रवार को राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने पार्षद प्रकाश नारायण गौर के निवास पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। सांसद माया नारोलिया ने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।