कनवास: रावली के नजदीक मंडली गांव में अज्ञात कारणों से भूसे के ढेर सहित खेत में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Kanwas, Kota | Apr 16, 2025 रावली के नजदीक मंडली गांव के एक खेत में बुधवार शाम करीब 5 बजे भूसे के ढेर सहित खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से करीब 8 से 10 ट्रॉली भूसा जलकर राख हो गया। वही खेत की नोलाई भी जल गई। सूचना पर पहुँचे ग्रामीणों ने पानी से भरे टैंकरों के माध्यम से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई।