कनवास: दरा में समस्या समाधान शिविर की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, 2340 शिकायतों में से 1670 का हुआ निस्तारण
Kanwas, Kota | Apr 11, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के मुकुन्दरा हिल्स दरा में शुक्रवार को शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी में अब तक आयोजित किए गए समस्या समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान शुक्रवार दोपहर 1 बजे शुरू हुई बैठक शाम 5 बजे तक चली। जिसमे 2340 शिकायतों की समीक्षा की गई।