कनवास: फाणदा गांव में बाबा की बारह दोज की पूर्णाहुति का आयोजन, झंडा यात्रा निकाली गई, 12 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ
Kanwas, Kota | Apr 15, 2025 फाणदा गांव में मंगलवार को बाबा रामदेव महाराज की बारह दोज की पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। इस दौरान मेघवाल समाज के लोगो ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे झंडा यात्रा निकाली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों युवक ओर युवतियों ने भाग लिया। यात्रा में डीजे पर बज रहे बाबा के भजनों पर श्रोता नाचते हुए चले।