कनवास: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में धुलेट चौकी में प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Kanwas, Kota | Apr 13, 2025 कनवास क्षेत्र के धुलेट चौकी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने कार्यकर्ताऔ पर झूठा मुकदमा दर्ज करने के मामले में रविवार शाम करीब 5 बजे चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि खेड़ा रामपुर में रामनवमी मेला मंच पर भेरूजी के गाने पर अश्लील कृत्य करने से रोकने तथा समझाइश करने के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताऔ पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है।