कनवास: पट्टी खेड़ा गांव दरबार में हनुमान जन्मोत्सव पर दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए
Kanwas, Kota | Apr 12, 2025 पट्टी खेड़ा गांव में हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में शनिवार को कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान मंदिर को फुलों व लाइट डेकोरेशन से सजाया गया। मंदिर पुजारी नवनीत शर्मा ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वही सुबह हवन कार्यक्रम हुआ, इसके बाद दोपहर में संगीत मय सुन्दर काण्ड, नव्य दिव्य श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ।