डुमरा: सीएसपी लूटकांड के मुख्य आरोपी फेकन शाह पुलिस मुठभेड़ में घायल, सदर डीएसपी बोले– अपराधी ने पहले की फायरिंग
सीएसपी लूटकांड के मुख्य आरोपी फेकन शाह के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ को लेकर सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान अपराधी ने पहले पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की।