माण्डल: मांडल पुलिस की कार्रवाई में बाइक चोरी की वारदात का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद
जिले के मांडल थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।कार्रवाई के बाद बुधवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।