परिहार: ताजिया परंपरा समाप्त करने को लेकर आलिम-ओलमा चलाएंगे जागरूकता अभियान
परिहार प्रखंड के बाड़ा गांव में आयोजित बैठक में क्षेत्र के आलिम-ओलमा और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली कुछ परंपराओं और सामाजिक बुराइयों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। इस दौरान उपस्थित आलिम-ओलमा ने कहा कि वे ताजिया की परंपरा को समाप्त करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएंगे और लोगों को धार्मिक शिक्षाओं के अनुरूप सा