भीलवाड़ा: बिलिया में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने जबरन घर में घुसकर दंपति पर लाठियों और पाइपों से किया हमला, दंपति गंभीर घायल
बीगोद थाना क्षेत्र के बिलिया में जमीनी विवाद के चलते गांव के दबंगों ने जबरन घर में घुसकर एक दंपति पर लाठियों और लोहे के पाइपों से हमला कर दिया।हमले में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।