हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में आईजीएल कंपनी के खोदे गड्ढे हादसों को दे रहे हैं दावत
हाईवे से श्याम टेंट हाउस के बगल उतरने वाली ढाल वाली सड़क इन दिनों हादसों को दावत दे रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार आईजीएल कंपनी ने गैस पाइपलाइन डालने के लिए सड़क किनारे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं, लेकिन उन्हें ठीक से भरा नहीं गया। इससे रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है और बीच में बना गड्ढा वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले दुकानदारों