देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत नारायण नगर में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड के नारायण नगर में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत महाविद्यालय में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वरोजगार, नवाचार और स्टार्टअप के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।