राहे: राहे के बुरुडीह गांव में डहरे सोहराय की तैयारी के लिए ग्रामीणों ने की बैठक
Rahe, Ranchi | Oct 23, 2026 राहे के बुरुडीह गांव में डहरे सोहराय की तैयारी को लेकर ग्रामीणों की बैठक राहे प्रखंड के बुरुडीह गांव में डहरे सोहराय पर्व की तैयारी को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया।