ओसाव गांव में पाटीदार समाज की बैठक बुधवार दोपहर 3 बजे आयोजित की गई।जिसमे समाज में व्याप्त कुरुतियों जेसे मृत्यु भोज को बंद करने का निर्णय लिया गया।बैठक में सोनिया पटेल परिवार द्वारा ओसाव में सर्व समाज हेतु गुरुकुल निर्माण के लिए रायपुर पिड़ावा रोड़ स्थित 20 बीघा भूमि दान दी गई है।सोनिया परिवार के सदस्य सांवलिया ने बताया की गांव के विकास के लिए शिक्षा जरुरी है।