कटिहार: SP वैभव शर्मा ने मनिहारी मोड़ पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष वाहन जाँच अभियान शुरू किया
SP वैभव शर्मा के नेतृत्व में मनिहारी मोड़ पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के मकसद से विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। यह मामला शाम छह बजे का है । इस मौके पर SP वैभव शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मकसद यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और अपराध को रोकना है।