कटिहार: पटना में जन सुराज की 'बदलाव रैली' में शामिल होने के लिए कटिहार से बड़ी संख्या में लोग हुए रवाना
गांधी मैदान में जन सुराज की बिहार बदलाव रैली का आयोजन हुआ। इसमें शामिल होने के लिए पूरे सूबे से सैकड़ों कार्यकर्ता पटना पहुंचे। कटिहार से संस्थापक सदस्य सतनारायण शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह 9 बजे लोग पटना के लिए रवाना हुए। सतनारायण शर्मा ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए कटिहार से इतनी बड़ी संख्या में लोग पहली बार निकले हैं।