बारा: बारी बजहिया में पवित्र रामलीला के दौरान स्थानीय कलाकारों ने किया सीता हरण का मंचन
Bara, Allahabad | Oct 19, 2024 प्रयागराज के यमुनानगर विकासखंड कौंधियारा अंतर्गत बारी बजहिया में बीते कई वर्षों से पवित्र रामलीला का मंचन किया जाता है,इसके तहत बीते कल शुक्रवार की देर रात से पवित्र रामलीला मंचन के दौरान सीता हरण का मंचन किया गया जबकि,रामलीला मंचन में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया है,तथा रामलीला के समापन के बाद दशहरा मेला का आयोजन किया जाएगा।