कोंडागांव: कोंडागांव में साइबर ठगी के शिकार शिक्षक शंकर लाल राणा ने मीडिया को बताई आपबीती, SBI लाइफ में किया था इन्वेस्टमेंट
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में लगभग 29 लाख रुपए के ठगी के शिकार हुए शिक्षक शंकर लाल राणा ने अपने साथ हुई ठगी को विस्तार से बताया है। जिसका वीडियो आज गुरुवार दोपहर 3:30 बजे प्राप्त हुआ है। उनके अनुसार उन्होंने एसबीआई लाइफ में इन्वेस्टमेंट किया था।