कालापीपल थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार अवैध शराब को लेकर शिकायत मिल रही थी जिस पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सादन खेड़ी जोड़ से एक व्यक्ति के पास से 20 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की तो वहीं खोकरा कला कला की पुलिया के पास से भी एक व्यक्ति से 18 क्वार्टर अवैध शराब जप्त कर दो लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है।