सरीला: बंगरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 45 वर्षीय व्यक्ति ने खेत में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
सरीला तहसील क्षेत्र के जलालपुर थाना अंतर्गत बंगरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 45 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति ने अपने खेत में लगे नीम के पेड़ पर तौलिया के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के द्वारा आज रविवार को मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।