गुमला: नशा मुक्त गुमला ज़िला बनाने की मांग के साथ देवकी देवी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
Gumla, Gumla | Jun 12, 2025 झारखण्ड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोशिएशन की जिला अध्यक्ष देवकी देवी ने डीसी प्रेरणा दीक्षित को ज्ञापन सौंप कर गुमला को विभिन्न प्रकार के नशा से मुक्त जिला बनाने की मांग की है। देवकी देवी ने कहा है की पूरे गुमला जिला में कल के भविष्य युवक युवती तम्बाकु, गुटखा, सिगरेट, डेट्राईट ब्राउन शुगर व अन्य नशीली पदार्थ का सेवन कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं।