गुमला: रामनगर में नशेड़ियों से परेशान वृद्ध पहुंचा गुमला थाना, की शिकायत
Gumla, Gumla | Jun 12, 2025 गुमला शहर से सटे रामनगर निवासी 60 वर्षीय जंगली उरांव नशेड़ियों की शिकायत लेकर गुमला थाना पहुंचा और लिखित आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना को दिए आवेदन के अनुसार वृद्ध रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। विगत एक माह से मोहल्ले के चार-पांच युवक जबरन घर में घुसकर ब्राउन शुगर पीते हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।