मंझनपुर: उदहीन बुजुर्ग के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के पइंसा थाना क्षेत्र के उदहीन बुजुर्ग के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी ननिहाल की तरफ गया हुआ था वापस लौटते वक्त हादसा हुआ है।