मंझनपुर: कर्मचारी से की गई अभद्रता मामले में नाराज कर्मचारियों ने मंझनपुर नगर पालिका गेट पर दिया धरना, पुलिस कार्रवाई को कहा
मंझनपुर नगर पालिका के एक कर्मचारी के साथ ठेकेदार कुलदीप पटेल द्वारा अभद्रता करने के मामले में नाराज नगर पालिका कर्मचारी शनिवार दोपहर दफ्तर के गेट पर बैठ गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने कर्मचारियों की बात सुनकर उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया और धरना समाप्त कराया।